One Arranged Murder 'वन अरेंजर्ड मर्डर’ चेतन भगत द्वारा लिखित writer -chetan bhagat

                                                      



दोस्तों चेतन भगत द्वारा लिखी गई नई book उपन्यास 'वन अरेंजर्ड मर्डर’ (‘One Arranged Murder’ ) नामक पुस्तक का विमोचन 28 सितंबर, 2020 को हो गया है चेतन भगत एक बहुत femous book writer माने जाने लगे है




दोस्तों यदि बात करें चेतन भगत के पर्सनल life की तो -



चेतन भगत का जन्म 22 अप्रैल 1974 को हुआ था। आप एक मशहूर उपन्यास लेखक हैं। आपके पहले दोनों उपन्यास बहुत कामयाब रहे थे और क्यों न हो आपके मन की गहराइयाँ बहुत गहरी जिनमे आप गोते लगाते रहते है।

आपकी पहली उपन्यास 'फाइव पोइंट समवन' जहाँ आई.आई.टी. पवई और दूसरी उपन्यास 'वन नाइट एट कॉल सेंटर' गुड़गांव के एक 'कॉल-सेंटर' पर आधारित थी,दोस्तों बहुत ही शानदार book रही और इसकी sale भी बहुत हुई गौरतलब है कि दोनों ही उपन्यासों ने बिक्री के नए कीर्तिमान स्थापित किए थे और आज भी कई बड़े बुकस्टोरों में उनके ये दोनों उपन्यास बिक्री के लिहाज से शीर्ष पर ही रहते हैं।




चेतन भगत ने अपनी जिन्दगी के कुछ महत्वपूर्ण वर्ष अहमदाबाद में बिताए थे। उन्होंने यहाँ के भारतीय प्रबंधन संस्थान में पढाई की थी।

चेतन भगत 2008 में प्रदर्शित हिन्दी फिल्म हैलो के स्क्रिप्ट राइटर भी हैं, जो उन्ही के उपन्यास वन नाईट एट दी कॉल सेंटर पर आधारित है।


लगभग 11 वर्ष हांगकांग में रहने के बाद इन्होने 2008 में मुंबई में आकर रहने का फैसला लिया।

फिक्शन बुक एक अरेंज मैरिज की पृष्ठभूमि में एक मर्डर मिस्ट्री का चित्रण करती है। पुस्तक वेस्टलैंड पब्लिकेशन लिमिटेड द्वारा प्रकाशित की जाएगी। यह लेखक की 9वीं नावेल और कुल मिलाकर 11 वीं पुस्तक है। इससे पहले उनकी पुस्तक 'द गर्ल इन रूम 105' थी





उपन्यास का सार


उपन्यास वन अरेंजर्ड मर्डर की पृष्ठभूमि में एक मर्डर मिस्ट्री बेस्टसेलिंग लेखक चेतन भगत की आने वाली फिक्शन बुक के सेंटर में होगी।
उपन्यास में न केवल गहन सस्पेंस है, बल्कि हास्य, प्रेम और भरोसेमंद भारतीय चरित्र भी हैं।


इनका पहला उपन्यास "फाइव पॉइंट समवन - व्हाट नॉट टू डू एट आईआईटी " 2004, तीन विद्यार्थियों पर आधारित है जो संस्थान के भारी कार्यभार का सामना कर उससे उभरने की कोशिश करते हैं। यह किताब इंडिया टुडे बेस्टसेलर के लिस्ट में सबसे ज्यादा दिनों तक रही 190 सप्ताह, जनवरी 2008 | इस किताब ने 2004 में सोसाइटी यंग अचीवर अवार्ड और 2005 में पब्लिशर रेकोग्निशन अवार्ड जीते। जाने माने हिन्दी फिल्म निर्माता, निर्देशक राजकुमार हिरानी इस किताब पर 3 इडीयट्स फिल्म बनाइ हैं जिसमें आमिर खान मुख्य भूमिका में हैं |

इनकी दूसरी किताब "वन नाइट एट द कॉल सेण्टर" अक्टूबर 2005 में प्रकाशित हुई और जनवरी 2008 तक बेस्टसेलर बनी रही। यह किताब एक कॉल सेण्टर में काम करने वाले 6 लोगों पर आधारित एक रात की कहानी है। इस किताब पर पहले ही 2007 में एक हिन्दी फिल्म "हेलो " बन चुकी है, जिसमें सलमान खान, कैटरिना कैफ, शर्मन जोशी, गुल पनाग जैसे कलाकार काम कर चुके हैं।


इनकी अगली किताब "द थ्री मिसटेक्स ऑफ़ माय लाइफ", वर्ष 2008 में प्रकाशित हुई। इस किताब की कहानी सन् 2000 के आसपास अहमदाबाद के एक जवान लड़के गोविन्द पटेल की कहानी है जो व्यापार करने का सपना देखता है। इनकी अगली किताब 'रिवाल्यूशन 2020' वर्ष 2011 में प्रकाशित हुई। इसका हिन्दी अनुवाद श्री सुशोभित सक्तावत के नाम से रूपा प्रकाशन ने इसी वर्ष 2013 में प्रकाशित किया है

Previous Post Next Post