कपड़ों से होली का कलर(रंग) कैसे निकालें | HOW TO REMOVE HOLI COLOR FROM CLOTHES

कपड़ों से होली का कलर कैसे निकालें ?| HOW TO REMOVE HOLI COLOR FROM CLOTHERS ?

HOW TO REMOVE HOLI COLOR FROM CLOTHES in hindi


होली का रंग कपड़ों से निकालने के घरेलु उपाय | holi ka rang kapdon se nikalne ke gharelu upay

दोस्तों होली हम सभी का पसंदीदा त्यौहार है और हमारे भारत देश में होली 

जम के खेली जाती है। दोस्तों इस समय बाजारों में बहुत प्रकार के रंग 

मिलते है कुछ कलर तो इतने पक्के होते है कि उन्हें छुड़ाने में पसीना निकल 

जाता है।कुछ लोग तो इस के कारण अपने घर में रखे हुए पुराने कपडे 

पहनते है लेकिन दोस्तों कुछ लोगों को होली पर नए कपड़े पहनने  शौक 

होता है और बाद में यदि उन कपड़ों से रंग न निकले तो बुरा भी लगता है 

लेकिन आपको चिंता करने के कोई जरुरत नहीं क्यूंकि हम आपके लिए 

कुछ ऐसे नुस्खे लेकर आये है जिनसे आपका काम आसान हो सकता है। 


नींबू के रस द्वारा कपड़ों से होली का कलर निकालने का तरीका -

नींबू का रस - जी हाँ दोस्तों नीम्बू के रस में वो शक्तियाँ मौजूद है जो 

आपके कपडे में लगे होली के रंग को बिलकुल साफ़ कर सकता है क्यूंकि 

नींबू के रस में सिट्रिक एसिड पाया जाता है ,इसके लिए आपको क्या करना 

बस एक नींबू काट लेना और  एक कटोरी में उसका रस निकाल लेना है 

और कपड़े में जहाँ दाग लगा हुआ है उस जगह को थोड़ी देर नीम्बू के रस में 

डुबा के रखना है और फिर साबुन या निरमा से कपडे को दे लेना है। यदि 

कपडे में ज्यादा जगह दाग लगे हुए है तो नींबू को काट कर दाग वाली जगह 

पर रगड़ दें और फिर साबुन या डिटर्जेंट से धो लें। 


डिश बार के द्वारा कपड़ों से होली का रंग कैसे छुड़ाएं? 

डिश बार - दोस्तों आप बर्तन धोने वाली साबुन का उपयोग भी कपड़ों से 

रंग छुड़ाने के लिए कर सकते है क्यूंकि इसमें कपडे की आम साबुन की 

अपेक्षा ज्यादा शक्ति होती है। 


सिरका से होली के दाग कैसे निकालें ?

सिरका सफ़ेद वाला(वेनेगर) - जी दोस्तों सफ़ेद वाला सिरका भी आप 

उपयोग कर सकते है आप कपड़े धोने वाले पानी में थोड़ा सा सिरका मिला 

दें ये कपड़ों से रंग उतारने में ज्यादा मदद करता है। 


खाने के सोडा से होली के कपड़ों को कैसे साफ़ करें ?

खाने का सोडा (बेकिंग सोडा ) - आप कपडे धोते समय ब्लीच के साथ 

बेकिंग सोडा मिलाकर इस्तेमाल करें ये कपड़े से कलर निकालने में आपकी 

बहुत मदद करेगा। 


दही से होली का कलर कपड़ों से साफ़ कैसे करें ?

दही - हाँ दोस्तों यदि आप कलर लगे हुए कपड़ों को दही में मिलाकर कुछ 

देर के रख देते है और फिर कपड़ो को साबुन या निरमा से धोते है तो देखना 

काफी हद तक आपके कपड़ों से रंग गायब हो जायेगा। 


थिनर द्वारा कपड़ों से होली का कलर कैसे निकालें ?

थिनर (nail polish remover) - थिनर से पहले आप रंग लगे हुए कपड़े को 

साफ़ कारण करें और जब रंग हल्का पद जाए तब साबुन और डिटर्जेंट से धो लें। 


टूथपेस्ट द्वारा कपड़ों से होली का कलर कैसे निकालें ?

टूथपेस्ट - जी हाँ दोस्तों आप कपड़ों से रंग निकलने के लिए टूथपेस्ट का भी 

इस्तेमाल कर सकते है रंग वाली जगह पर आप टूथ पेस्ट लगा दें और सूख 

जाने पर साबुन और डिटर्जेंट से धो लें। 



तो दोस्तों आपको ये हमारी पोस्ट कैसे लगी हमें कमेंट जरूर बताएं नीचे होली की शायरियां दी गई है उन्हें  जरूर पढ़ें। 




होली की शायरी पढ़े -

जीजा-साली होली शायरी पढ़े -

होली के शुभकामना सन्देश पढ़े -

होलिका दहन की शुभकामनाये-

रंगपंचमी की शायरी-

होलाष्ठक क्या है ? होलाष्ठक में कोई शुभ कार्य क्यों नहीं करना चाहिए ?

उम्मीद आपको हमारा ये पोस्ट अच्छा लगा होगा और ये आपके कपड़ों से होली का कलर निकालने के काम जरूर आएगा। 
Previous Post Next Post